9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में आज भी AQI बेहद खराब, इन 5 राज्यों में सांसों का दुश्मन बन सकता है स्मॉग

वर्तमान में दिल्ली का वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। राजधानी में सुबह से लेकर शाम चारों तरपफ स्मॉग की चादर चढ़ी हुई है। दिल्ली का समग्र एक्यूआई वर्तमान में ‘गंभीर’ श्रेणी में 431 पर है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं जैसे-जैसे बढ़ती जा रही हैं।

2 min read
Google source verification
AQI in Delhi

AQI in Delhi

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। गैस का चेंबर बन चुकी दिल्ली में अब सांस लेना भी परेशानी आ रही है। आज सुबह धुंध छाई नजर आई, जिसकी वजह से दृश्यता कम आई है। दिल्ली का प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिसके चलते धूप दिखना भी दूभर हो गया है। हालात ये है कि अस्पताल में प्रदूषण से बढ़ रही बीमारियों के मरीज अस्पताल में बढ़ते जा रहे हैं। आज भी दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स ज्यादातर जगहों पर गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है। दिल्ली का समग्र एक्यूआई वर्तमान में ‘गंभीर’ श्रेणी में 431 पर है।


दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 431 (गंभीर) श्रेणी में है। एयरपोर्ट (T3) क्षेत्र में AQI 453 (गंभीर) श्रेणी में दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में AQI 478(गंभीर) श्रेणी में और नोएडा में AQI 529 (गंभीर) श्रेणी में है। नोएडा (यूपी) में ‘गंभीर’ श्रेणी में 529, गुरुग्राम (हरियाणा) में ‘गंभीर’ श्रेणी में 478 और धीरपुर के पास ‘गंभीर’ श्रेणी में 534 पर है।


पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों की ओपीडी में सीओपीडी, सांस रोगी, ब्रोकाइंटिस व अन्य पेशेंट की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक पहले जहां ओपीडी में 25 सेे 30 मरीज आ रहे थे। वहीं अब उनकी संख्या डबल होकर 60 से 70 तक पहुंच गई है। पहले जिन अस्पतालों में 100 मरीज पहुंच रहे थे। वहां 200 से ज्यादा मरीज पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट 10 नवंबर को करेगा सुनवाई


दिल्ली में सुबह से लेकर शाम चारों तरफ स्मॉग की चादर चढ़ी हुई है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में सुबह और शाम को कार्बन कणों की धुंध की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। हरियाणा, पंजाब में भी हालात ठीक नहीं है। दिवाली बाद दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में पराली का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण पर गरमाई सियासत: BJP का दिल्ली CM पर हमला, कहा- केजरीवाल की नीयत में प्रदूषण


दिल्ली सरकार ने खतरनाक प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ऐलान किया है कि 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे, जबकि निजी कार्यालयों को इसका पालन करने की सलाह दी गई है। नोएडा के बाद आज से दिल्ली में भी प्राइमरी स्कूल्स बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए कहा गया है। अपर-प्राइमरी स्कूलों में भी आउटडोर एक्टिविटी नहीं होगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। नोएडा में भी कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद हैं।