12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन मुंडा संभालेंगे कृषि मंत्रालय, राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति राज्यमंत्री का प्रभार, जानिए क्यों

Arjun Munda Agriculture Ministry: राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति ने नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और श्रीमती रेणुका सिंह सरुता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
  Arjun Munda will handle Agriculture Ministry Rajiv Chandrashekhar will be given the charge of Minister of State for Jal Shakti, know why


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और श्रीमती रेणुका सिंह सरुता के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफे को संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।


इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री की सलाह के आधार पर कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वहीं राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है।


सीएम पद की रेस में हैं तीनों नेता

नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल, मध्य प्रदेश में विधान सभा का चुनाव जीतें हैं और दोनों नेताओं ने बुधवार को लोकसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था, वहीं रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ से विधायक का चुनाव जीती हैं और इन्होंने भी गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तोमर और पटेल मध्य प्रदेश में, जबकि रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir में खत्म होगी या जारी रहेगी धारा 370, मोदी सरकार के फैसले पर SC आज सुनाएगा फैसला