19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan-3 : 4 ग्राम सोने से बनाया 1.5 इंच लंबा चंद्रयान-3, देखें वीडियो

Chandrayaan-3 : इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 कल यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर यह चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसी बीच तमिलनाडु के एक कलाकार सुर्खियों में छाया हुआ है। इस कलाकार ने 4 ग्राम सोने से चंद्रयान-3 का मॉडल डिजाइन किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
4 ग्राम सोने से डिजाइन किया Chandrayaan 3

4 ग्राम सोने से डिजाइन किया Chandrayaan 3

Chandrayaan-3 भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने अंतिम चरण में है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार यह चंद्रयान-3 कल यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर यह चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसपर भी दुनिया की निगाहें हैं। लैंडर अभी लैंडिंग वाले एरिया की तस्वीरें खींच रहा है, जिसका इसरो अध्ययन कर रहा है। इसी बीच तमिलनाडु के एक कलाकार सुर्खियों में छाया हुआ है। अपने हुनर से इस कलाकार ने 4 ग्राम सोने से चंद्रयान-3 का मॉडल डिजाइन किया है।


4 ग्राम सोने से तैयार किया चंद्रयान-3 का मॉडल

चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इसी बीच तमिलनाडु का एक कलाकार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कोयम्बटूर स्थित एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके Chandrayaan 3 का मॉडल डिजाइन किया है। इसका लंबाई 1.5 इंच है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

समस्या आने पर टल सकती है लैंडिंग प्रक्रिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 23 अगस्त को चंद्रयान की सफल लैंडिंग कराने में किसी में प्रकार की समस्या पैदा होने पर अपनी योजना को बदल सकती है। इसरो सैंटिस्ट नीलेश एम देसाई ने बताया कि, पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर साफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया में अड़चन आने पर इसे 27 अगस्त के लिए स्थगित किया जा सकता है।