
Arvind Kejriwal and Himanta Biswa Sarma Twitter war on Education System
Arvind Kejriwal vs Himanta Biswa Sarma: स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ट्वीटर पर भिड़ गए है। बीते दिनों असम में खराब रिजल्ट देने वाले 34 स्कूलों की बंद करने की सरकारी फैसले पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि स्कूलों की बंद करने से समाधान नहीं होगा। जरूरत है शिक्षा की व्यवस्था में सुधार की।
केजरीवाल के इस सवाल का जवाब देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में खोले गए नए स्कूलों का नंबर साझा किया था। जिसके बाद केजरीवाल ने फिर ट्वीट कर कहा कि अरे, लगता है आप तो बुरा मान गए। उल्लेखनीय हो कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को अरविंद केजरीवाल देश की सबसे अच्छी शिक्षा व्यवस्था बता रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने हिमंता बिस्वा सरमा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि अरे। लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मक़सद आपकी कमियाँ निकालने का नहीं था। हम सब एक देश हैं। हमें एक दूसरे से सीखना है। तभी तो भारत नम्बर वन देश बनेगा। मैं आता हूँ ना असम। बताइए कब आऊँ? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। आप दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूँ
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अरविंद केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आप बिना कोई होमवर्क किए कमेंट करते हैं। उन्होंने बतया था जब से मैंने शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला है तब से असम में 8610 नए स्कूल खोले गए। उन्होंने केजरीवाल से यह पूछा था कि बीते सात साल में दिल्ली में कितने नए स्कूल खोले गए।
गुवाहाटी में 16 सरकारी स्कूलों को बंद करने के बाद अब राज्य सरकार ने राज्य के 34 और स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। असम सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का रिजल्ट बेहद खराब आया है इसलिए इसे बंद किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस 34 स्कूलों में से एक भी छात्र 2022 हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में पास नहीं हुआ था।
Updated on:
26 Aug 2022 11:03 am
Published on:
26 Aug 2022 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
