7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रही भाजपा’, अरविंद केजरीवाल ने कहा – एक ही भाषा में दोनों पार्टी दे रही गाली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजकोट में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भाजपा सभी तरह के प्रयास कर रही है। इसके साथ ही IB के रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल ने गुजरात में AAP की सरकार बन रही है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Oct 02, 2022

arvind-kejriwal-cites-ib-report-says-bjp-making-all-efforts-to-strengthen-congress-oust-aap-in-gujarat.jpg

Arvind Kejriwal cites ‘IB report’, says BJP ‘making all efforts to strengthen Congress’, oust AAP in Gujarat

पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर रही है, जिसके तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,AAP गुजरात चुनाव सह-प्रभारी राघव चड्ढा सहित AAP के कई नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसी के तहत आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर हैं, वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा व कांग्रेस पर जमके निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "भाजपा ने AAP के वोट को हथियाने व भाजपा विरोधी वोटों को डिवाइड करने की जिम्मेदारी कांग्रेस को दी है।"

इसके साथ ही केजरीवाल ने IB के रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि "IB की रिपोर्ट के अनुसार आज अगर गुजरात में चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी गुजरात में सरकार बना रही है, हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि बहुत कम मार्जिन से जीत रही है। इसलिए बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए गुजरात के लोगों को एक शक्तिशाली धक्का देना होगा।"

कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रही भाजपा: अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है कि कांग्रेस को किसी तरह से मजबूत किया जा सके। भाजपा चाहती है कि हमारे विरोध वाले वोट बंट जाए, जिसके लिए उसने कांग्रेस को जिम्मेदारी दी है कि AAP की ज्यादा से ज्यादा वोट काटे।

एक ही भाषा में भाजपा-कांग्रेस दे रही गाली
केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से IB की रिपोर्ट सामने आई है, भाजपा उग्र हो गई है और वह कांग्रेस के साथ गुप्त बैठकें कर रही है। इसके बाद से दोनों पार्टी एक ही भाषा में गाली दे रही है। उन्होंने कहा कि "भाजपा कांग्रेस को गाली नहीं दे रही है, न ही कांग्रेस भाजपा को गाली दे रही है, लेकिन दोनों हमें गालियां दे रहे हैं।"

कांग्रेस को वोट न दें: केजरीवाल
केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि "मैं गुजरात के लोगों से कह रहा हूं कि कांग्रेस को वोट न दें। कांग्रेस को वोट देना बेकार है, यह गुजरात के हित में नहीं है। जो लोग भी बीजेपी से नाराज है आम आदमी पार्टी को वोट दे, जिसके गुजरात में बदलाव लाया जा सके।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं दी सलाह, पेमेंट वहां से लो, काम हमारे लिए करो, नहीं भूलूंगा एहसान