13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरविंद केजरीवाल को कैंसर का खतरा, वजन न बढ़ने से…, दिल्ली CM की जमानत याचिका पर बोलीं आतिशी 

AAP: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि केजरीवाल कई गंभीर बिमारियों से पीड़ित है और उनका वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का सबब बना है।

2 min read
Google source verification

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर उनके जमानत को 1 हफ्ते के लिए बढ़ाने की अपील की है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस पूरे मुद्दे पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि केजरीवाल कई गंभीर बिमारियों से पीड़ित है और उनका वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का सबब बना है। इसलिए केजरीवाल ने जांच कराने के लिए 1 हफ्ते का समय मांगा है।

अरविंद केजरीवाल का वजन घटने से डॉक्टर परेशान 

आतिशी ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है। जब वह ईडी की हिरासत और न्यायिक हिरासत में थे, तब उनका वजन सात किलो कम हो गया था। अचानक वजन कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है।" आतिशी ने कहा, "हिरासत में डॉक्टरों की देखरेख में वह फिर से अपना वजन हासिल नहीं कर पाए हैं।"

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उनके कीटोन का स्तर बहुत अधिक है। उच्च कीटोन स्तर के साथ अचानक वजन कम होना कुछ गंभीर चिकित्सा बीमारियों का संकेतक हो सकता है, जिसमें कैंसर सहित किडनी को नुकसान भी शामिल है। इसलिए डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उनके पूरे शरीर का पीईटी स्कैन और ऐसे अन्य गंभीर परीक्षणों सहित कई जांच की जरूरत है।

केजरीवाल को 10 मई को मिली थी जमानत

सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए एक जून तक की अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। जेल से रिहा होने के बाद, केजरीवाल मौजूदा लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया ब्लॉक के प्रचार में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: 1 जून को होगी इंडिया एलायंस की बैठक, नतीजों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने भेजा बुलावा; प्रधानमंत्री पद समेत इन मुद्दों पर होगा फैसला