25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नितिन नवीन को भ्रम हो गया था, अमित शाह ने लाज उतार दी’, बांकीपुर में BJP उम्मीदवार बदलने पर कांग्रेस का तंज

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार द्वारा नाम वापस लेने के बाद बिहार कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 10, 2026

bankipur by election

कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी (फ़ोटो- asit nath tiwari FB)

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने अभिषेक द्वारा नामांकन वापस लेने के लिए बताए गए पारिवारिक कारणों को बचकाना बहाना बताया है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जिस परिवार को टिकट मिलने पर खुशी का खजाना मिल गया था, वह अचानक पीछे क्यों हट गया?

इस पूरे राजनीतिक ड्रामे पर असित नाथ तिवारी ने कहा कि बीजेपी नेता नितिन नवीन को भ्रम हो गया था कि बांकीपुर सीट उनकी बपौती है और इसी गलतफहमी में उन्होंने अपने खास को टिकट दिला दिया।

नितिन नवीन को फटकार झेलनी पड़ी

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि जिस दिन अभिषेक को टिकट दी गई, उसी रात नितिन नवीन को फटकार झेलनी पड़ी। माफी की तमाम गुहारों के बावजूद शाह का अहंकार नहीं डिगा, जिसके चलते अगले ही दिन बंटी की राजनीतिक बलि ले ली गई और प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कराकर उनकी लाज उतार दी गई।

उलटफेर भाजपा के लिए बड़ा झटका

उधर, सियासी गलियारे में चर्चा है कि बांकीपुर सीट पर इस तरह का उलटफेर भाजपा के लिए बड़ा झटका है। उपचुनाव में विपक्षी एकता और अपनी मजबूती दिखाने की कोशिश कर रही कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है।

ऐसा माना जा रहा है कि जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को भी इससे फायदा हो सकता है। अभिषेक कुमार ने नाम वापस लेते हुए परिवारिक कारणों का हवाला दिया था, लेकिन कांग्रेस इसे सिरे से खारिज कर रही है।

तिवारी ने उठाया सवाल

तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा में अब टिकट भी बिना हाईकमान की मंजूरी के दिया जा रहा है? और अगर हाईकमान ने मना कर दिया तो उम्मीदवार को बीच रास्ते में क्यों छोड़ दिया जाता है?

फिलहाल, यह फाइनल नहीं हो पाया है कि भाजपा के नए उम्मीदार नीरज सिन्हा कब नामांकन करेंगे। उधर प्रशांत किशोर के नॉमिनेशन की डेट फाइनल हो गई है।

पीके 13 जुलाई को नामांकन करने वाले हैं। वहीं, राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता 9 जुलाई को ही अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग