28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में मदरसों के खिलाफ एक्शन जारी, अब अपने नियमों को ऑनलाइन करना होगा अपलोड

Assam Madrasa: असम के सभी प्राइवेट मदरसों को राज्य की पुलिस ने अपने नियमों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा है। इसके अलावा टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए सहयोग भी मांगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 04, 2022

Assam: Madrasas have to upload their rules online, says DGP Jyoti Mahanta

Assam: Madrasas have to upload their rules online, says DGP Jyoti Mahanta

असम में ऐसे मदरसों के खिलाफ एक्शन जारी है जिनका कनेक्शन किसी आतंकी संगठन या आतंकी गतिविधियों से पाया जा रहा है। इस दिशा में असम पुलिस आए दिन गिरफ्तारियाँ भी कर रही है। रविवार को असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने राज्यभर के विभिन्न इस्लामी संगठनों से मुलाकात की और उनसे टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए समर्थन मांगा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि राज्यभर के प्राइवेट मदरसों को कहा गया है कि वो अपने नियमों को ऑनलाइन अपलोड करें।


रविवार को मीडिया से बातचीत में असम के डीजीपी ने कहा, "राज्य में हजारों प्राइवेट मदरसे हैं। सभी अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग नियमों पर कार्य करते हैं। हमने उन सभी को अपने नियम ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा है, इसके लिए उन्हें कुछ समय दिया गया है।"

असम के डीजीपी ने कहा, "आज, हम राज्य भर में इस्लामी संगठनों से मिले। उनके सहयोग के बिना, हम राज्य में अल-कायदा और एबीटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ नहीं कर सकते। हमने उनसे समर्थन और सहयोग देने का आग्रह किया है और उन्होंने हमें अपने समर्थन का आश्वासन भी दिया।"

बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया था कि आतंकवादी धार्मिक शिक्षकों के वेश में राज्य में घुस आए थे और चुपचाप अपनी विध्वंसक और राज्य विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

इस बीच, असम में अधिकारियों ने तीन अलग-अलग जिलों में तीन मदरसों को ध्वस्त कर दिया है। इनपर आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के आरोप थे। इन मदरसों में कुछ ऐसे शिक्षक मिले जो बाहर से आए थे अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में जुटे थे।

यह भी पढ़े- मदरसों को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, जानें क्या कहा