23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम राइफल्स जवान ने 6 साथियों पर चलाई गोलियां, फिर खुद को भी उड़ाया

असम राइफल्स के एक जवान ने मणिपुर में अपने छह सहयोगियों पर गोलियां चलाईं और फिर खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद प्रशाान में हड़कंंप मचा हुुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification
assam_rifles_soldier55.jpg

मणिपुर से एक हैरान करनेे वाली घटना सामने आई है। असम राइफल्स (AR) के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी जवान ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस गोलीबारी की घटना में असम राइफल्स के 6 जवान घायल हुए हैं। उन्हें चुराचांदपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि इसका मौजूदा जातीय संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है। यह हादसा दक्षिण मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास तैनात असम राइफल्स बटालियन में हुई, जो सबसे दूरदराज के इलाकों में से एक है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने आने साथियों पर किस मकशत से हमला किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



सभी घायल सैनिक मणिपुर के गैर-मूल निवासी

मणिपुर पुलिस ने कहा, असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी, जिससे उनमें से छह घायल हो गए। बाद में उन्‍होंने खुद को गोली मार ली। सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सभी छह घायल सैनिक मणिपुर के गैर-मूल निवासी हैं।

जांच के आदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया कि गोलीबारी की घटना का राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी खा रहे हैं नकली दवा? खांसी, बुखार, डायबिटीज समेत 70 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होते ही फटाफट इस नंबर पर करें कॉल, 24 घंटे में आपके खाते में आ जाएंगे पैसे