7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election Results 2023: किसके सिर सजेगा ताज, मेघालय-त्रिपुरा-नागालैंड के नतीजे आज

Assembly Election Result 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। क्योंकि सभी पार्टियों के लिए सेमी फाइनल साबित होने वाला है।

2 min read
Google source verification
Assembly Election Result 2023

Assembly Election Result 2023

Assembly Election Result 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। तीनों ही राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा है। जिसमें बहुमत के लिए 31 सीटें जरूरी हैं। त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी ने साथ में चुनाव लड़ा। जबकि पहली बार कांग्रेस और माकपा भी एक साथ चुनाव में उतरी। आज कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों राज्यों मतगणना शुरू हो गई है।

मेघालय में 59 सीटों पर 369 प्रत्याशी
मेघालय 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 59 सीटों पर मतदान हुआ। यहां पर एक प्रत्याशी का निधन हो गया। यहां पर 3 हजार 419 मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें 120 मतदान केंद्र महिला प्रबंधित हैं और 60 मॉडल, पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र भी शामिल हैं। राज्य की 59 सीटों पर 369 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है जिनमें 36 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी 12 जिलों में और एक अनुमंडल में 13 मतगणना केंद्र हैं। मतगणना के लिए 27 मतगणना पर्यवेक्षक और 500 माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

नागालैंड 59 सीटों पर 183 उम्मीदवार
इस राज्य में भी 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन 59 सीटों पर ही वोटिंग हुई। यहां पर बीजेपी के एक प्रत्याशी को निर्विरोध चुन लिया गया है। 59 विधानसभा सीटों पर कुल 183 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। वहीं मतगणना केंद्र की अगर बात करें तो राज्य में 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वोट डालने के लिए कुल 2 हजार 351 बूथ बनाए गए।

त्रिपुरा में 60 सीटों पर 20 महिलाओं सहित 359 उम्मीदवार
त्रिपुरा में भी 60 सीटें हैं और यहां पर पूरी 60 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इन सीटों पर हुए चुनाव में 259 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। राज्य में बीजेपी 55, आईपीएफटी-5, सीपीआईएम 43, कांग्रेस 13, टिपरा मोथा 42 और तृणमूल कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनके अलावा राज्य में कुल 20 महिला प्रत्याशी हैं, जिसमें 11 प्रत्याशी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।