3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगे हो गए विधानसभा चुनाव: 40 लाख रुपए में कैसे लड़ेंगे, दलों की खर्च सीमा बढ़ाने की मांग

Assembly Elections: इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र्र, हरियाणा, झारखंड विधानसभा चुनाव हो सकते है। कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से चुनाव में अधिकतम खर्च सीमा बढ़ाने की मांग की है। पढ़िए नवनीत मिश्र की खास रिपोर्ट...

2 min read
Google source verification

Assembly Elections: कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव में अधिकतम खर्च सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव महंगे हो चले हैं, 40 लाख रुपए में लडऩा मुश्किल है। ऐसे में सीमा बढ़ाने की जरूरत है। हरियाणा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने पहुंची चुनाव आयोग की टीम के समक्ष प्रमुख राजनीतिक दलों ने यह मांग उठाई। देश में फिलहाल लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को अधिकतम 95 लाख और विधानसभा चुनाव में 40 लाख रुपए खर्च करने की अनुमति है।

दो साल पहले बढ़ाई गई थी खर्च सीमा

दो साल पहले आयोग ने खर्च सीमा बढ़ाई थी। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान आयोग ने खर्च सीमा 28 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख की थी। छोटे राज्यों के चुनाव में 28 लाख की ही अधिकतम सीमा है।

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

माना जा रहा है कि इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र्र, हरियाणा, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आयोग इस मामले में समीक्षा कर निर्णय कर सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम ने मंगलवार को चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाकपा (माक्र्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, जननायक जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को खत्म हो रहा है। राज्य में 90 विधानसभा सीटों में से 17 आरक्षित हैं।

कई मांगें उठाईं

राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के सामने कई मांगें उठाईं। इनमें सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग रोककर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, संवेनदशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती, मतदाता सूची से मृत और बाहर रहने वाले मतदाताओं के नाम हटाने, समय पर उम्मीदवारों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

यह भी पढ़ें- भाई प्रेमिका के साथ हुआ फरार, लोगों ने बहन के साथ किया बलात्कार, बनाया वीडियो

यह भी पढ़ें- वाह सास हो तो ऐसी! दामाद को परोसे 100 तरह के पकवान, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

यह भी पढ़ें- Unique Twins: 4 पैर और 2 सिर वाले जुड़वां बच्चे का जन्म, लोग मान रहे हैं भगवान का अवतार

यह भी पढ़ें- UPI Credit Card: यूपीआई यूजर्स की बल्ले-बल्ले, अकाउंट में पैसे नहीं फिर भी हो जाएगी पेमेंट