27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस्लामिक कुरीतियों पर बोलने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला, दफ्तर में घुसकर गला रेता, हालत गंभीर

लोनी इलाके में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और खुद को एक्स-मुस्लिम बताने वाले सलीम वस्तिक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में सलीम को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सलीम अपनी कट्टरपंथी विरोधी विचारधारा के कारण लंबे समय से निशाने पर थे।

2 min read
Google source verification
x-muslim-saleem-wastik

x muslim saleem wastik

इस्लाम की कुरीतियों और धर्म को लेकर विवादित टिप्पणियां करना एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को काफी महंगा पड़ा। सलीम वास्तिक पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हो गया। गाजियाबाद के लोनी इलाके में उनके दफ्तर में घुसकर कुछ बदमाशों ने उनका गला रेत दिया। इतना ही नहीं उनके पेट में भी चाकू घोंपा गया। गंभीर हालत में यूट्यूबर सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौन है यूट्यूबर सलीम वास्तिक

50 वर्षीय सलीम वारसी लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में रहता है। वह यूट्यूब पर सलीम वास्तिक 0007 के नाम से चैनल चलाता है। सलीम अपने चैनल पर इस्लामिक कुरीतियों को लेकर वीडियो बनाकर डालते रहते है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को उनके वीडियो पसंद नहीं आते थे। इस वजह से पहले भी सलीम को धमकियां मिलती रहती थी। शुक्रवार को लोनी थाना क्षेत्र में अली गॉर्डन कॉलोनी में सलीम पर उनके दफ्तर में हमला को गया।

गर्दन रेत डाली, पेट पर भी किए चाकू से वार

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कुछ बदमाश बाइक पर आए थे। वे सभी दफ्तर के अंदर घुस गए और सलीम पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी गर्दन रेत डाली और पेट पर भी चाकू से वार किए। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सलीम को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

हेलमेट पहने हुए थे हमलावर

स्थानीय लोगों ने बताया कि सलीस आज सुबह घर पर स्थित ऑफिस में बैठे थे। तभी वहां पर कुछ लोग बाइक पर आते है और सीधे उनके कार्यालय में घुस जाते है। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। उन्होंने यूट्यूबर की गर्दन रेतकर पेट पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर गंभीर हालत में यूट्यूबर को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।