8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video: यात्रियों की शिकायत पर अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री सिंधिया, अफसरों को लगाई फटकार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण किया। वो दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के अचानक सुबह-सुबह एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति हो गई। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ को लेकर आई शिकायतों के मद्देनजर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बिना किसी पूर्व सूचना के दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्था देखी और लापरवाही और कुव्यवस्था पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने व्यवस्था में कमी को तत्काल सही करने का निर्देश दिया। देंखे वीडियो...

Google source verification