बाहुबली ट्रक के 20, 50, 70 नहीं बल्कि 416 टायर लगे हुए है। इसका साइज और लंबाई इतना है कि ये पूरी सड़क को घेर लेता है।
आपने रोड पर कई प्रकार के ट्रक देखें होंगे। आमतौर पर एक ट्रक के 6,8, 10, 16...या उससे ज्यादा टायर लगे होते है। लेकिन इन दिनों हरियाणा के सिरसा जिले की सड़कों पर इन दिनों एक ट्रक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस ट्रक के 20, 50, 70 नहीं बल्कि 416 टायर लगे हुए है। इसका साइज और लंबाई इतना है कि ये पूरी सड़क को घेर लेता है। सोशल मीडिया पर ट्रक की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स इसको बाहुबली ट्रक बता रहे है। आइए जानते है इस बाहुबली ट्रक के बारे में जो कहां से चला, कहां जा रहा है ओर इसमें क्या लेकर जा रहे है।
10 महीने पहले शुरू हुआ सफर
यह बाहुबली टक कछुआ की स्पीड से चल रहा है। यह आज से 10 महीने पहले गुजरात के कांडला पोर्ट से चला था। इसको पंजाब जाना है, लेकिन अभी तक यह हरियाणा के सिरसा जिले तक ही पहुंचा है। इसपर एक इक्विपमेंट लोड किया हुआ है। जिसको रिफायनरी में लगाना है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक बठिंडा में बनी रिफाइनरी में जाएगा।
एक दिन में चलता है मात्र 12 किमी
बाहुबली ट्रक को खींचने के लिए आगे दो ट्रक लगाए गए है जबकि एक ट्रक पीछे चल रहा है। इसके साथ चल रहे टेक्निकल इंचार्ज भी है। उन्होंने बताया कि इसके साथ 25 से 30 लोग चल रहे हैं। जो इस ट्रक को आगे बढ़ाने में मदद करते है। यह रोजाना दिन में चलता है। इस दौरान 12 किलोमीटर सफर तय करता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल! वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' AQI 504 पर
इसके के लिए खाली करवानी पड़ती है सड़क
यह ट्रक 39 मीटर लंबा है। टेक्निकल इंचार्ज रविंदर पाण्डेय ने बताया कि यह ट्रक को पंजाब की रामा मंडी में बनी रिफाइनरी में लेकर जा रहे है। ट्रक पर रिफायनरी में लगाने वाला एक इक्विपमेंट लोड किया हुआ है। खराब मौसम के कारण इस ट्रक को रोकना पड़ता है। इस ट्रक को चलाने से पहले सड़क को खाली करवाना पड़ता है। यह ज्यादा भारी होने के कारण हाईवे पर बने फ्लावर के ऊपर नहीं चलता बल्कि यह नीचे से ही गुजरता है।