राष्ट्रीय

Train Accidents in India : बालासोर सहित वो बड़ी रेल दुर्घटनाएं, जिनसे समूचा देश सिहर उठा, जानें अब तक ऐसे कितने हादसे हुए

Balasore Train Accident ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना देशवासियों के मन को व्यथित हो गया है। अभी 233 लोगों की मरने की सूचना है। 900 गंभीर घायल हैं। राहत कर्मी पूरे जोर शोर से जुटे हुए हैं। पर यह ट्रेन हादसा यह सवाल मन में उठाता है कि देश में अब तक कितने ट्रेन हादसे हुए हैं। तो जानें देश में अब तक कितने ट्रेन हादसों ने लोगों की आखें नम की हैं। और पीड़ितों के मन में बुरी याद के रुप में दर्ज हैं।

2 min read
जानें अब तक देश में कितनी ट्रेन दुर्घटना हुईं

ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस हादसे में अभी तक करीब 900 लोग घायल हैं। बालेश्वर जिले के बाहानागा बाजार स्टेशन के पनपना के पास यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12864) शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) के बेपटरी होने और मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ। इस हादसे की सूचना से देशवासियों की आखें नम हो गईं हैं। अब मन में एक सवाल गूंज रहा होगा कि, अब तक देश में कितनी ट्रेन दुर्घटनाएं हुई। किस ट्रेन दुर्घटना में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। जानकर चौंक जाएंगे कि वर्ष 1981 में एक ट्रेन नदी में डूब गई थी। जानें ट्रेन दुर्घटनाओं के बारे में



देश की बड़ी रेल दुर्घटनाएं -

6 जून, 1981 - देश की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना बिहार में हुई। जिसमें पूरी ट्रेन बागमती नदी में गिर गई थी। जिसमें करीब 750 यात्रियों की मौत हुई थी।

20 अगस्त, 1995 - यूपी के फिरोजाबाद में खड़ी कालिंदी एक्सप्रेस से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस टकरा गई। इस दुर्घटना में 305 की मौत हुई थी।

26 नवंबर, 1998 - पंजाब के खन्ना में जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस, फ्रंटियर गोल्डन टेंपल मेल के पटरी से उतरे तीन डिब्बों से टकराई थी। जिसमें 212 की मृत्यु हो गई थी।

2 अगस्त, 1999 - बिहार के कटिहार डिवीजन के गैसल स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल, अवध असम एक्सप्रेस से टकराई। करीब 285 की मृत्यु।

20 नवंबर, 2016 - पुखरायां में ट्रेन पटरी से उतरी। 152 लोगों की मौत हुई और 260 घायल हो गए थे।

9 सितंबर, 2002 - हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस रफीगंज में धावे नदी पर एक पुल के ऊपर पटरी से उतर गई थी। 140 से अधिक की मौत।

23 दिसंबर, 1964 - रामेश्वरम में चक्रवात में फंसी पंबन-धनुस्कोडि पैसेंजर ट्रेन। ट्रेन में सवार 126 से अधिक यात्रियों की मृत्यु हो गई।

28 मई, 2010 - मुंबई जाने वाली जनेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी। और एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। जिससे 148 यात्रियों की मृत्यु हुई।



बीते 10 साल में हुए प्रमुख रेल हादसे -

7 जुलाई 2011 -
यूपी के एटा जिले में छपरा-मथुरा एक्सप्रेस की एक बस से टक्कर हो गई थी। इस में 69 लोगों की जान चली गई थी।

22 मई, 2012 - आंध्र प्रदेश में मालगाड़ी और हुबली-बैंगलोर हम्पी एक्सप्रेस टकरा गई। चार डिब्बे पटरी से उतरे। एक में आग लगने से 25 की मृत्यु हो गई थी।

26 मई, 2014 - यूपी के संत कबीर नगर में खलीलाबाद स्टेशन के पास रुकी मालगाड़ी से गोरखधाम एक्सप्रेस टकरा गई थी। जिसमें 25 की मृत्यु हो गई थी।

20 नवंबर,2016 - यूपी के कानपुर के पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस 19321 के 14 कोच पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 150 यात्रियों की मौत हो गई थी।

18 अगस्त, 2017 - यूपी के मुजफ्फरनगर में पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी।

13 जनवरी, 2022 - पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार क्षेत्र में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। नौ लोगों की मृत्यु हुई।

2-3 जून, 2023 - ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से 233 लोगों की मौत हो गई है।

Updated on:
03 Jun 2023 09:48 am
Published on:
03 Jun 2023 09:27 am
Also Read
View All

अगली खबर