
Bangalore BJP MLA misbehaved with woman who went to complain against demolition of wall
लोग नेताओं, मंत्रियों से हमेशा मर्यादित और शालीनता भरे व्यवहार की अपेक्षा करते हैं,लेकिन नेता, मंत्री अक्सर शब्दों की मर्यादा तक भूल जाते हैं। ऐसा ही मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है, जहां BJP विधायक अरविंद लिंबावली दीवार गिराने के खिलाफ अपनी फरियाद लेकर आई महिला को अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक ने महिला से बदसलूकी करने के बाद उसके खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी, जिसके बाद महिला को थाने भी ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र महादेवपुर के राजकालू इलाके का जायजा लेने पहुंचे हुए थे, जहां भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया था। वहीं महिला पहुंच कर अपने घर की दीवार गिराने के खिलाफ विधायक को आवेदन देने पहुंची, जहां विधायक उसके खिलाफ भड़क उठे और महिला से आवेदन छीनने लगे। इसके साथ ही उन्होंने महिला को अपशब्द भी कहे।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर महिलाओं की सुरक्षा के वादे पर पाखंड करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जिस तरह से बीजेपी के अरविंद लिंबावली ने एक महिला के साथ लोगों के प्रतिनिधि के रूप में अनुचित व्यवहार किया है, वह अक्षम्य है। इसके साथ ही उन्होंने BJP विधायक अरविंद लिंबावली से मांफी मागने के लिए कहा।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए BJP विधायक अरविंद लिंबावली ने कहा कि मैं इसके लिए माफी मांगने को तैयार हूं, लेकिन उन्होंने महिला को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उसने कई सालों से राजकालू पर कब्जा किया है और लोगों को परेशान कर रही है। आप अपने कार्यकर्ता को अपनी जिद खत्म करते हुए कब्जे वाले स्थान को खाली करने को कहें।
Published on:
03 Sept 2022 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
