
महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता। (Photo-IANS)
Theft of womens Undergarment: देश के अलग-अलग शहरों से महिलाओं की निजता से जुड़ी चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। बेंगलुरु, तुमकुरु और भोपाल में कुछ युवकों पर महिलाओं के इनरवियर चुराने, उन्हें पहनने और वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। बेंगलुरु में CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। इसके साथ ही, अन्य मामलों में भी पुलिस जांच के बाद गिरफ्तारियां हुई हैं। इन घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही, कई युवकों की विकृत मानसिकता को भी उजागर किया है।
बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को केरल के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अमूल को गिरफ्तार किया। आरोपी हेब्बागोडी इलाके में रहता था और महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने की आदतन घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, अमूल ऐसे घरों और बालकनियों को निशाना बनाता था, जहां कपड़े सूखने के लिए डाले जाते थे।
आरोपी की हरकतें इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गईं। फुटेज में वह कपड़े चुराने से पहले इधर-उधर देखते हुए नजर आया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी के घर से बड़ी संख्या में महिलाओं के इनरवियर बरामद किए गए। जब आरोपी के मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें आरोपी ने खुद महिलाओं के कपड़े पहनकर वीडियो बना रखे थे। आरोपी ने कबूल किया कि ऐसा करने से उसे “नशे जैसा एहसास” होता था।
हेब्बागोडी पुलिस ने अमूल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिनमें चोरी, घर में घुसपैठ और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।
इससे पहले मार्च 2025 में कर्नाटक के तुमकुरु में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां 25 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को महिला छात्रों के इनरवियर चुराने के आरोप में पकड़ा गया था। इस आरोपी को पकड़ने में भी CCTV फुटेज सहायक बनी और उसकी चोरी की पुष्टि हो पाई। हालांकि, पीड़ितों की ओर से शिकायत न मिलने के कारण आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
ऐसी घटनाएं सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं हैं। भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र की अमरनाथ कॉलोनी में भी एक युवक को महिलाओं के इनरवियर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान दीपेश अंकित के रूप में हुई, जो रात के समय घरों में घुसकर अंडरगारमेंट्स चुराता था। ऐसी ही एक घटना को अंजाम देने के बाद घर से भागते समय आरोपी का श्रमिक कार्ड गिर गया, जिससे पुलिस को उसकी पहचान मिली और उसे गिरफ्तार किया गया।
इन घटनाओं ने महिलाओं में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Published on:
21 Jan 2026 09:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
