
बैंकॉक के बाजार में फायरिंग ( फोटो - एक्स पोस्ट )
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बाज़ार में सोमवार हुई एक गोलीबारी की घटना में छह लोगों की जान चली गई। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के एक बाजार में अचानक एक 61 वर्षीय बंदूकधारी ने हमला कर दिया। इस घटना में चार सुरक्षा गार्डों सहित एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। लोगों को गोली मारने के बाद हमलावर ने अपने आप को भी गोली मार कर जान दे दी। जिसके चलते घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई। यह घटना बैंकॉक के मशहूर ओर तो कोर मार्केट में हुई, जो कि पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान मिस्टर नोई के रूप में की गई है। बंग सू जिले के डिप्टी पुलिस चीफ वोरापत सुकथाई के अनुसार इस मामले की फिलहाल मास शूटिंग माना जा रहा है। इस हमले की पीछे नोई की क्या मंशा हो सकती है इसकी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी समझने की कोशिश कर रही है कि क्या इस शूटिंग का थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा संघर्षों से कोई भी संबंध है। बता दें कि, थाईलैंड में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। इसकी एक वजह यहां बंदूक नियंत्रण कानून सख्ती से लागू होना और हथियार आसानी से मिल जाना है।
पीछले महीने ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक हाई स्कूल में भी इसी तरह की फायरिंग की घटना सामने आई थी। 10 जून को हुई इस घटना में 10 लोग मारे गए थे और 28 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। खबरों के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह 10 बजे बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना में संदिग्ध स्कूल का ही छात्र था, जिसने फायरिंग के बाद खुद को गोली मार कर अपनी जान ले ली थी। इस छात्र की बॉडी पुलिस को स्कूल के बाथरूम से मिली थी।
Published on:
28 Jul 2025 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
