
महेश दीक्षित नए IB चीफ (फोटो- IANS)
New IB Chief Mahesh Dixit: केंद्र सरकार ने सीनियर IPS अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का प्रमुख बनाया है। महेश दीक्षित तपन डेका की जगह लेंगे। महेश दीक्षित आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें दो साल के कार्यकाल या भारत सरकार के अगले आदेश तक के लिए IB चीफ बनाया गया है।
सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वर्तमान में वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे। IPS महेश को एजेंसी का सबसे अनुभवी अधिकारियो में से एक गिना जाता है।
खास बात यह है कि अगले IB चीफ ने अपने सर्विस का बड़ा हिस्सा जम्मू-कश्मीर में बिताया है। उन्होंने श्रीनगर में मौजूद IB दफ्तर में अपना योगदान दिया और अधिकारियों का नेतृत्व किया है। इसके साथ ही, महेश दीक्षित ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में खुफिया गतिविधियों की निगरानी की। उन्होंने 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सुरक्षा हालात पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाई।
महेश दीक्षित के बारे में कहा जाता है कि उन्हें खुफिया नेटवर्क स्थापित करने महारत हासिल है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद वहां आंतरिक स्थिरता बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, साल 2025 में लाल किले के पास कार ब्लास्ट मामले का भंडाफोड़ भी महेश दीक्षित की टीम ने किया था। उन्होंने श्रीनगर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और फरीदबाद स्थित मेडिकल कॉलेज से कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया।
1988 बैच के IPS अधिकारी तपन डेका को सरकार ने दो बार सेवा विस्तार दिया। डेका को साल 2022 में इंटेलिजेंस ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया था। उनका कार्यकाल साल 2024 व 2025 में दो बार बढ़ाया गया। तपन डेका को जम्मू-कश्मीर के मामलों व पूर्वोत्तर हिंसा के मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। 2008 मुंबई हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई की कमान भी तपन डेका के हाथ में थी। उन्होंने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदिन को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।
Updated on:
26 Jun 2026 09:17 am
Published on:
26 Jun 2026 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
