11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लाइट के अंदर पति – पत्नी के बीच जमकर चले लात घूंसे, विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिंग

हवा में उड़ती फ्लाइट में पति - पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। जिसके बाद विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैडिंग करानी पड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification
Husband-Wife fight in flight

पति - पत्नी के बीच नोंकझोंक होना आम बात है लेकिन ये नोकझोंक कभी - कभी बड़े झगड़े का रूप ले लेती है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, म्यूनिख से आ रही लुफ़्थान्सा के विमान संख्या LH772 में किसी बात को लेकर पति - पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बड़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। विमान के अंदर हड़कंप मचने के बाद फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी।

झगड़े के बाद दिल्ली पहुंचा विमान

सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ति-पत्नी में झगड़े के बाद विमान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। एयर ट्रैफिक कन्ट्रोल को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, सुरक्षाकर्मी एयरपोर्ट पर पहुंच गए और फ्लाइट के गेट खुलने का इंतजार करने लगे।

पाकिस्तान में हुई थी विमान को उतारने की कोशिश

मालूम हो कि फ्लेन को पाकिस्तान में भी लैंड कराने की कोशिश की गई, लेकिन वहां के एयरपोर्ट अथोरिटी ने अनुमति नही दी। इसके बाद विमान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।