
Bank Holidays 2024: कुछ दिन बाद अक्टूबर का माह शुरू होने जा रहा है। इस महीने में बहुत सारे फेस्टिव आ रहे हैं। अक्टूबर के महीने में बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट है। दसवें महीने में 31 दिनों में से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक में कोई काम नहीं होगा। ऐसे में अक्टूबर में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो सतर्क हो जाएगी। क्योंकि दो अक्टूबर को गांधी जयंती से छुट्टियां शुरू होगी जो दिवाली तक चलेंगी। फेस्टिव सीजन में आपको बैंक से जुड़ा काम अटक सकता है। आइये जानते हैं अक्टूबर में किस-किस दिन कौन कौन से राज्य में बैंक बंद रहने वाले है।
अक्टूबर के महीने में फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है। इस माह में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपाली जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। आरबीआई के अनुसार, हर महीने की तरह दूसरा व चौथा शनिवार और पांच रविवार भी छुट्टियां रहेगी। इस प्रकार से अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
1 अक्टूबर (मंगलवार): जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव
2 अक्टूबर (बुधवार): गांधी जयंती
3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
10 अक्टूबर (गुरुवार): महा सप्तमी
11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी
12 अक्टूबर (शनिवार): दशहरा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन), गंगटोक (सिक्किम)
16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर (गुरुवार): वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
26 अक्टूबर (शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
31 अक्टूबर (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली
बैंकों की छुट्टियों के दौरान कई बार जरूरी काम रुक जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं ने कई काम आसान कर दिए हैं। आप घर बैठे ही नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में आप पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Updated on:
01 Oct 2024 09:11 am
Published on:
23 Sept 2024 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
