
15 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक
Bank Holiday in July 2023 जून का महीने खत्म होने जा रहा है, इसके बाद इस साल का सातवां माह यानी जुलाई शुरू होगा। जुलाई के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। अगले महीने में 5 - 10 नहीं बल्कि 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टियों की सूची में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में किसी को बैंक से संबंधित कोई जरूरी कामकाज है तो समय रहते पूरा कर लीजिए, वरना परेशानी से जुझना पड़ सकता है। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। आइए जानते है जुलाई के महीने में बैंक कौन कौन से दिन बंद रहेंगे।
जुलाई 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंक की छुट्टियों की सूची जारी करती है। जुलाई 2023 के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। जुलाई के महीने में 05 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन से शुरू होती है और 29 जुलाई को मुहर्रम जैसी अन्य छुट्टियां शामिल है। कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के सभी बैंकों पर लागू होती हैं।
बैंक होलिडे लिस्ट
2 जुलाई 2023 : रविवार
5 जुलाई 2023 : गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती जम्मू, श्रीनगर
6 जुलाई 2023 : एमएचआईपी दिवस मिजोरमद्ध
8 जुलाई 2023 : दूसरा शनिवार
9 जुलाई 2023 : रविवार
11 जुलाई 2023 : केर पूजा त्रिपुरा
13 जुलाई 2023 : भानु जयंती सिक्किम
16 जुलाई 2023 : रविवार
17 जुलाई 2023 : यू तिरोट सिंग डे मेघालय
21 जुलाई 2023 : द्रुक्पा त्शे.ज़ी गंगटोक
22 जुलाई 2023 : चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023 : रविवार
29 जुलाई 2023 : मुहर्रम लगभग सभी राज्यों में
30 जुलाई 2023 : रविवार
31 जुलाई 2023 : शहादत दिवस हरियाणा और पंजाब
बैंक की छुट्टी के दिन ऐसे निपटाएं काम
यदि बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।
Updated on:
25 Jun 2023 11:34 am
Published on:
23 Jun 2023 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
