
देश इस वक्त फेस्टिव मोड में है। कल 10 नवंबर से दिवाली की छुट्टियां शुरू होने वाली है। इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। दिवाली से पहले धनतेरस, और दिवाली के बाद भाई दूज जैसे त्योहार के कारण बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रहेगा। ऐसे में अगर आप अगले 7 दिनों में बैंकिंग से जुड़े काम कराने के लिए शाखा जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम आने वाली है। कल यानी 10 नवंबर से 15 नवंबर तक अलग-अलग कारणों से कुछ राज्यों में कुल लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि शाखा जाने से पहले बैंकों की हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें।
देखिए पूरी लिस्ट
कल 10 नवंबर से त्योहारों के कारण बैंकों का अवकाश शुरू होगा और 6 दिन तक लगातार बंद रहेगा।
10 नवंबर- वांगला महोत्सव की वजह से मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर- दूसरा शनिवार
12 नवंबर, 2023- रविवार
13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र में बंद बंद रहेंगे।
14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम में बंद बंद रहेंगे।
15 नवंबर, 2023- भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, निंगाल चक्कूबा, भ्रातृ द्वितीया के कारण सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, HRA में 3 % का होगा इजाफा, जानिए कब से होगा लागू
यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार दो दिन करवाएगी बारिश, प्रदूषण घटाने के लिए उठाया जाएगा बड़ा कदम
यह भी पढ़ें: 9.5 करोड़ लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज, जल्द इतने में मिलेगा सिलेंडर
Published on:
09 Nov 2023 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
