30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, HRA में 3 % का होगा इजाफा, जानिए कब से होगा लागू

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारी को एक और बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 9 Nov 2023, 4:31 PM IST

hra_hike.jpg

त्योहारी सीजन मोदी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए और अच्छी खबर आई है। उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की शुरुआत पहले हो चुकी है। नवरात्रि के दौरान कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान किया था इसके बाद भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारी अपने हाउस अलाउंस रेंट में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर केंद्रीय कर्मचारियों को कब से बढ़कर हाउस अलाउंस रेंट मिलेगा।


कब होगा इजाफा

डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल ट्रेनिंग के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) में रिविजन महंगाई भत्ते (डीए) के आधार पर होता है। हाउस रेंट अलाउंस की कैटेगरी एक्स, वाई और जेड केटेगरी शहरों के हिसाब से है। इन क्लास के शहरों की कैटेगरी के हिसाब से मौजूदा रेट 27, 18 और 9 फीसदी है। ये बढ़ोतरी डीए के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू है।

यह भी पढ़ें : 9.5 करोड़ लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज, जल्द इतने में मिलेगा सिलेंडर

लेकिन, सरकार के 2016 में जारी एक ज्ञापन के मुताबिक, एचआरए को डीए हाइक के साथ ही समय-समय पर रिवाइज किया जाता है। इस नियम के मुताबिक अब अगला रिविजन साल 2024 में होना है और जहां तक उम्मीद है जनवरी महीनों में ही इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : 'तेजस्वी जब स्कूल ही नहीं गए तो यौन शिक्षा कहां से ली'

यह भी पढ़ें : दिल्ली में केजरीवाल सरकार इस दिन करवाएगी बारिश, प्रदूषण घटाने के लिए उठाया जाएगा बड़ा कदम