Bank Holidays : मई का महीना खत्म होने वाला है। अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। गुरुवार को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहे हैं। देशभर में गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया। इस कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहे। बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। जिन राज्यों में भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने छुट्टी जारी कर रखी है, सिर्फ वहीं बैंक बंद होंगे। बाकी, राज्यों में बैंकों में कामकाज जारी रहेगा।