3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, BJP उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,246 वोटों से हराया

Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की है। जानिए किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले, जीत का अंतर और चुनाव परिणाम से जुड़े सभी बड़े अपडेट।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Rahul Yadav

Aug 03, 2026

Bankipur Bypoll Result, Prashant Kishor Wins, Bankipur Election Result, Jan Suraaj Party, Bihar Bypoll 2026,

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत (फोटो सोर्स - ChatGPT)

Bankipur Bypoll Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19246 वोटों के अंतर से हराकर सीट पर कब्जा जमाया है। प्रशांत किशोर को 63,946 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,700 वोट हासिल हुए। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,241 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रशांत किशोर की यह जीत जन सुराज पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने विकास, सुशासन और व्यवस्था परिवर्तन को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतगणना के शुरुआती राउंड से ही उन्होंने बढ़त बनाई और अंत तक उसे बरकरार रखा। बांकीपुर सीट पर इस उपचुनाव को बिहार की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा था। इस मुकाबले पर सभी प्रमुख दलों की नजरें टिकी थीं।

जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर ने इसे जनता के फैसले की जीत बताया है। उन्होंने कहा, "जनता की क्या राय है और उसकी क्या प्राथमिकता है यह बताने की कोशिश जनता ने की है।"

उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की सबसे बड़ी जरूरत विकास और रोजगार है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ऐसा बिहार बनाना है जहां युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी का आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंध रहा है, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पद पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की कि बिहार को बेहतर नेतृत्व दिया जाए।

30 साल पुराने BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर ने लगाई सेंध

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। वर्ष 1995 से यह सीट लगातार बीजेपी के कब्जे में थी। परिसीमन से पहले यह सीट पटना पश्चिम के नाम से जानी जाती थी जिसे 2008 में बांकीपुर नाम मिला।

1995 से 2005 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने किया। उनके निधन के बाद 2006 के उपचुनाव में उनके बेटे नितिन नवीन ने जीत दर्ज कर राजनीतिक पारी शुरू की। इसके बाद नितिन नवीन चार बार विधायक चुने गए और 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के लव सिन्हा को करीब 39 हजार वोटों से हराया था।

ऐसे में प्रशांत किशोर की जीत सिर्फ एक सीट जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बीजेपी के तीन दशक पुराने राजनीतिक गढ़ में बड़ी सेंध के रूप में देखा जा रहा है। पटना जिले की सबसे अहम विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर के अंतर्गत राजेंद्र नगर, मीठापुर, गर्दनीबाग, सचिवालय, कदमकुआं, बोरिंग रोड और गांधी मैदान जैसे प्रमुख इलाके आते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग