23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने PA की बच्ची की मौत पर रोहित पवार ने जताई चिंता, बोले- पता लगाना होगा आखिर हुआ क्या

Baramati Girl Death: बारामती में NCP (SP) विधायक रोहित पवार से जुड़े परिवार की 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात लापता होने के बाद रविवार सुबह उसका शव घर के पास मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है, जबकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Aug 23, 2026

Baramati 12-year-old girl death

रोहित पवार के पीए की बच्ची की हुई मौत (Photo-IANS)

Rohit Pawar PA Daughter Death: महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची का शव रविवार सुबह उसके घर के पास साई गणेश नगर इलाके में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची शनिवार रात अपनी मां से मामूली विवाद के बाद लापता हो गई थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिवार और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव घर के पास एक इमारत के नजदीक मिला।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

रोहित पवार की आई प्रतिक्रिया

घटना पर NCP(SP) विधायक रोहित पवार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनके निजी सहायक की बेटी शनिवार रात से लापता थी और इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से बच्ची की उम्र 12 वर्ष बताई गई है। रोहित पवार ने कहा कि परिवार और पुलिस की तलाश के बाद रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्ची का शव उनके भवन के पास मिला।

रोहित पवार ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम बारामती मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक से मामले की उचित जांच करने को कहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही रोहित पवार तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मौत के कारणों का नहीं चला पता

पुलिस ने कहा कि मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और सभी संभावित पहलुओं से जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग