23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर दीपेंद्र हुड्डा ने मांगी माफी, बोले- सिख समाज को ठेस पहुंचाने की सोच भी नहीं सकता

Deepender Hooda Sajjan Kumar controversy: सज्जन कुमार को कथित तौर पर अपना 'रोल मॉडल' बताए जाने वाले बयान पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और 'रोल मॉडल' शब्द उन्होंने इस्तेमाल ही नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनकी मंशा नहीं थी।
2 min read
Google source verification
Deepender Hooda apology

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (फोटो- Deepender Singh Hooda FB)

Deepender Hooda apology: कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों में दोषी पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की मौत के बाद उन्हें कथित तौर पर 'रोल मॉडल' बताकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ने पर हुड्डा ने सफाई दी कि उन्होंने कभी 'रोल मॉडल' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और उनके बयानों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वह सिख समुदाय को ठेस पहुंचाने की कल्पना भी नहीं कर सकते और अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें गहरा खेद है।

किसी को ठेस पहुंचाना उद्देश्य नहीं था- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने काह कि पिछले दो दिनों से एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो शब्द बोले ही नहीं, उन्हें उनके नाम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी भाई की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था और सिख समाज के भाइयों को आहत करने की बात वे कभी सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यदि उनके संदर्भ से अलग पेश किए गए बयान से किसी को भी दुख पहुंचा है, तो वे एक भाई के रूप में इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।

सिख समुदाय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता- दीपेंद्र

दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि सिख समुदाय हमारे देश का गौरवशाली हिस्सा है और देश की सीमाओं की रक्षा करने से लेकर आजादी की लड़ाई तक में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि 1908 के 'पगड़ी संभाल जट्टा' आंदोलन के दौरान, उनके परदादा चौधरी मातूराम को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह के साथ 'काला पानी' की सजा दी गई थी। इसके अलावा, हाल ही में हुए किसान आंदोलन के दौरान, वे पंजाब के किसानों के समर्थन में सबसे पहले खड़े होने वालों में से एक थे। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के साथ उनका बहुत पुराना और अटूट रिश्ता है।

दोषियों को मिलनी चाहिए सजा- दीपेंद्र

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 1984 की हिंसा के पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसे अपने किए की सजा मिलनी चाहिए। किसी भी दोषी व्यक्ति को बचकर नहीं निकलने दिया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी न्याय की इस लड़ाई में पीड़ितों के साथ खड़ी है।