29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस, आज ही इस पार्टी में होगी शामिल

Lok Sabha Elections 2024: नवीन जिंदल ने होली से एक दिन पहले BJP ज्वाइन की। भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। अब उनकी मां और ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
before Lok Sabha elections 2024 India's richest woman Savitri Jindal left Congress

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ी

Lok Sabha Elections 2024लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिसार उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल उनकी मां सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है। जिंदल हाउस में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। सावित्री जिंदल ने एक्स पर लिखा, 'मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व की सदैव आभारी रहूंगी।'

BJP ज्वाइन करेंगी सावित्री

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने 3 दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थामा था। उनको BJP ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से टिकट देकर लोक सभा का प्रत्याशी भी बनाया है। सावित्री का कहना है कि उनके बेटे नवीन परिवार से विमर्श करके भाजपा में गए हैं। अब वह भी भाजपा में शामिल होकर पीएम के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी।

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सावित्री जिंदल?

84 वर्षीय सावित्री जिंदल समूह का कारोबार संभाल रही हैं। पिछले 2 साल में उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। दुनिया की अमीर महिलाओं में सावित्री 56वें नंबर पर हैं। वहीं देश में वह पहले नंबर पर आती हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 10 वर्षों से वह हिसार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इनकम टैक्स असेसमेंट केस वाली याचिका खारिज