10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओम बिरला से पहले राज्यसभा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष लेकर आई थी अविश्वास प्रस्ताव

Om Birla No-confidence motion: संसद में गतिरोध जारी है। विपक्ष लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। एक पहले उच्च सदन में सभापति के खिलाफ भी विपक्षी नेता अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे।

2 min read
Google source verification

ओम बिरला और जगदीप धनखड़ (फोटो-IANS)

Om Birla No-confidence motion: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में हंगामा जारी है। सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी पार्टियां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने न देने के मामले के मुद्दे पर स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विपक्षी नेता आज लोकसभा सचिवालय को 118 सांसदों द्वारा हस्ताक्षर किया गया नोटिस सौंपा गया। एक साल पहले उच्च सदन यानी राज्यसभा में विपक्षी नेता तत्कालीन सभापति व पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। लेकिन, प्रस्ताव को उप सभापति हरिवंश ने खारिज कर दिया गया था।

विपक्ष क्यों लेकर आई थी अविश्वास प्रस्ताव

साल 2024 में संसद के शीताकालीन सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव को लेकर विपक्षी नेताओं ने राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी पीसी मोदी को धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था। उन्होंने धनखड़ पर आरोप लगाया था कि वह उच्च सदन में विपक्षी सांसदों के साथ स्कूल के प्रिंसिपल के जैसा व्यवहार करते हैं। कई बार विपक्षी सांसदों के साथ उनका बर्ताव बेहद बुरा होता है। वह सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्षी नेताओं ने कहा कि अगर विपक्ष का सांसद 5 मिनट भाषण दे तो सभापति उस पर 10 मिनट तक टिप्पणी करते हैं। धनखड़ सदन के भीतर विपक्ष के नेताओं को चेयर के विरोधी के तौर पर देखते हैं। इसलिए हम उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को मजूबर हुए। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने कहा कि आमतौर पर विपक्ष उच्च सदन के सभापति से प्रोटेक्शन मांगता है, यदि सभापति ही प्रधानमंत्री और सत्ता पक्षा का गुणगान करेंगे तो विपक्ष की कौन सुनेगा।

ओम बिरला के मामले में क्या हुआ?

संविधान के अनुच्छेद 94 (सी) के तहत विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। विपक्ष के कुल 118 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। ओम बिरला को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि स्पीकर साहब का खुद निरादर किया गया है। स्पीकर साहब पर दबाव है कि उनको खुद बयान देना पड़ रहा है जो सही नहीं है। सवाल ही नहीं उठता कि पीएम पर कोई हमला करे। सरकार द्वारा उन पर दबाव डाला गया है इसलिए उन्होंने ये कहा है क्योंकि उस दिन पीएम मोदी की हिम्मत नहीं हुई सदन में आने की। इसलिए स्पीकर सफाई दे रहे हैं, ये गलत बात है।