12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी का आरोप- BJP ने हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण के लिए ₹1000 करोड़ का सौदा किया, PM मोदी को दी बड़ी चुनौती

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। बंगाल के इस चुनावी माहौल में राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। राजनीतिक दल लगातार एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo-IANS)

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रचार को आक्रामक धार देते हुए सिलीगुड़ी से बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी पर केंद्रीय परियोजनाओं को रोकने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। मोदी ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए अहम बताते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन TMC सरकार इसमें बाधा डाल रही है।

BJP ने हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण के लिए ₹1000 करोड़ का सौदा किया

PM ने सिलीगुड़ी में आयोजित चुनावी रैली में ममता बनर्जी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीएम मोदी के आरोपों पर ममता बनर्जी ने करारा जवाब दिया है। ममता बनर्जी ने खंडघोष, ओंडा, छतना और आसनसोल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए का सौदा किया है। इसके अलावा बीजेपी ने बंगाल के हिस्सों को विभाजित करके बिहार या ओडिशा में मिलाने की साजिश रची।

BJP सरकार बनीं तो लोगों को घर छोड़ना पड़ेगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी सत्ता में आती है तो कई लोगों को अपने घर और आश्रय से वंचित होना पड़ सकता है। ममता ने कहा कि बीजेपी झूठे वादे करती है। ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट में हो रही कथित गड़बड़ियों को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नामों को बहुत ही योजनाबद्ध और चालाकी से काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमले 32 लाख नामों को वापस जुड़वाने के लिए बहुत संघर्ष किया। अभी भी 90 लाख नाम ऐसे हैं, जिन्हें वापस जोड़ा जाना बाकी है।

ममता बनर्जी ने PM मोदी को दी चुनौती

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ललकारा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा- हमें डराने-धमकाने की कोशिश करने का कोई फायदा नहीं है। अगर आपमें हिम्मत है तो आगे आएं और हमसे आमने-सामने मुकाबला करें। इसका बदला लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए लिया जाएगा। मैं बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के बाद ही दिल्ली में कदम रखूंगी।