21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बंगाल में बंद कर देंगे 4 शादियां’, प्रचार के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह का वादा

पश्चिम बंगाल चुनाव में अमित शाह ने UCC लागू करने, बहुविवाह पर रोक, माफिया राज खत्म करने और हर साल एक लाख नौकरियां देने का वादा किया। उन्होंने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, साथ ही औद्योगिक विकास बहाल करने की बात कही।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 21, 2026

Amit Shah In Bengal Election 2026

Amit Shah In Bengal Election 2026(Image-ANI)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने निर्णायक दौर में पहुंच रहा है, राजनीतिक बयानबाजी भी उतनी ही तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने आसनसोल के कुल्टी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। सभा में बोलते हुए उन्होंने खास तौर पर बहुविवाह की प्रथा को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। उनके मुताबिक, इस कानून के आने के बाद किसी भी समुदाय में एक से अधिक विवाह की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 'चार-चार शादियों की छूट अब खत्म होगी।' भाषण देते हुए कहा कि आपलोग जानते हैं कि कौन चार-चार शादियां कर रहा है। भाजपा सरकार आने पर ये बंद हो जाएगा।

ममता बनर्जी पर रहे हमलावर


अपने भाषण में उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली सरकार को घेरते हुए शाह ने आरोप लगाया कि बंगाल में माफिया और सिंडिकेट का दबदबा बढ़ गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद ऐसे नेटवर्क को खत्म करेगी और बड़े अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

रोजगार का उठाया मुद्दा


शाह ने रोजगार के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर हर साल एक लाख युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। उनका कहना था कि मौजूदा व्यवस्था में योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है और नौकरियां गलत तरीके से बांटी गई हैं। कुल्टी के संदर्भ में उन्होंने एक पुरानी औद्योगिक पहचान का जिक्र किया। शाह बोले कि यह इलाका कभी लौह अयस्क उत्पादन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब स्थिति खराब हो चुकी है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा इस क्षेत्र को फिर से औद्योगिक रूप से मजबूत बनाएगी, अवैध खनन पर रोक लगाएगी और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करेगी।

परिवार की राजनीति कर रही ममता बनर्जी


अपने भाषण के दौरान उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया और कहा कि राज्य को इससे मुक्त करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस चुनाव को एक अवसर के रूप में देखें। सभा के अंत में उन्होंने राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा नेतृत्व व्यवस्था युवाओं के भविष्य से ज्यादा अपने परिवार की राजनीति पर ध्यान दे रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग