8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में छापा, खराब मांस और फंगस लगी मिलीं सब्जियां

Bengaluru Hotels Raid: बेंगलुरु के 6 बड़े 5-स्टार होटलों में छापेमारी से हड़कंप मच गया। फूड सेफ्टी अधिकारियों को एक्सपायर मांस, फंगस लगी सब्जियां, खराब दूध और कई खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिला।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 08, 2026

Bengaluru 5-star hotels raid

बेंगलुरु के 6 बड़े 5-स्टार होटलों में छापेमारी। फोटो में फूड सेफ्टी अधिकारी (इमेज सोर्स: Nagarjun Dwarakanath एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Bengaluru 5-star Hotels Raid: जिस होटल में खाने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करते हैं, वहां की किचन में अगर एक्सपायर मांस और फंगस लगी सब्जियां मिलें तो हैरानी होगी। बेंगलुरु में ऐसा ही मामला सामने आया है। फूड सेफ्टी अधिकारियों की छापेमारी में शहर के कई बड़े 5-स्टार होटलों में गंभीर लापरवाही मिली। कहीं एक्सपायर मांस रखा था, तो कहीं खराब सब्जियां और दूध मिला। अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अनसेफ फूड आइटम नष्ट कर दी।

6 बड़े होटलों में खराब मिला खाना

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट (FSDA) ने बेंगलुरु के एक दो नहीं बल्कि 26 3-स्टार और 5-स्टार होटलों की जांच की। इसके लिए फूड सेफ्टी अधिकारियों की 30 टीमें लगाई गई थीं। जांच के दौरान 6 बड़े 5-स्टार होटलों में बड़ी मात्रा में खराब और अनसेफ खाना मिला। अधिकारियों ने 250 किलो से ज्यादा मांस और 207 किलो सब्जियां नष्ट कीं। इसके अलावा 32 लीटर एक्सपायर दूध और करीब 3 किलो बेकरी प्रोडक्ट्स खराब मिले। वहीं बेंगलुरु के ललित अशोक के साउथ एनेक्सी में 76 किलो खराब मांस मिला। इसके अलावा यहां 200 किलो सब्जियां और 32 लीटर एक्सपायर दूध भी जब्त किया गया।

ताज यशवंतपुर से 72 किलो मीट और मछली मिली। रेडिसन ब्लू होटल में 50 किलो चिकन, 25 किलो मांस और 23 किलो मछली जब्त की गई। यहां 7 किलो सब्जियां भी खराब हालत में मिलीं। विवांता व्हाइटफील्ड से एक्सपायर बेकरी प्रोडक्ट्स बरामद हुए।

किचन से लेकर स्टोरेज तक कई गड़बड़ियां

अधिकारियों को सिर्फ एक्सपायर खाना ही नहीं मिला। होटलों की रसोई और स्टोरेज एरिया में कई दूसरी कमियां भी सामने आईं। कई जगह सफाई व्यवस्था खराब थी। कुछ खाद्य पदार्थों पर FSSAI के नियमों के मुताबिक लेबल नहीं लगाए गए थे। कुछ प्रोडक्ट्स पर गलत लेबलिंग और ब्रांडिंग भी मिली। सब्जियों में फंगस लगी हुई थी। मीट, चिकन और मछली को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया था। सबसे गंभीर बात यह रही कि कुछ जगहों पर शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग नहीं रखा गया था। अधिकारियों ने जांच के लिए चिकन, मटन, मछली, दूध, चीज, तेल, मसाले, चाय पाउडर और कई दूसरे खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए हैं।

रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

‘FSDA’ के अधिकारियों के मुताबिक, यह जांच बेंगलुरु अर्बन जिले के थ्री-स्टार और फाइव-स्टार होटलों में की गई। इसका मकसद खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। अधिकारीयों का कहना है कि जिन होटलों में नियमों का उल्लंघन मिला है, उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लैब टेस्ट की रिपोर्ट और खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिले सबूतों को आधार बनाया जाएगा।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कर्नाटक में स्कूल और कॉलेजों के आसपास जंक फूड की बिक्री पर भी सख्ती की जा रही है। FSDA ने हाल ही में ज्यादा फैट, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।