
बेटे भूमिक की कब्र से लिपटकर फूट-फूटकर रोते पिता बीटी लक्ष्मण (Photo - Video Screenshot)
RCB victory Parade, Bengaluru Stampede: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की जीत के बाद बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सम्मान समारोह ने भीषण त्रासदी का रूप ले लिया। जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 33 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।
मारे गए लोगों में 21 वर्षीय भूमिक लक्ष्मण भी शामिल था, जो हसन जिले का रहने वाला और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम के बाहर आयोजित जश्न में शामिल होने गया था, लेकिन भीड़ की अफरा-तफरी में उसकी जान चली गई।
घटना के दो दिन बाद, भूमिक के पिता बीटी लक्ष्मण का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वे अपने बेटे की कब्र से लिपटकर फूट-फूटकर रोते हुए हुए दिखा दे रहे हैं। भूमिक के पिता कह रहे हैं, 'मैंने उसके लिए जो जमीन खरीदी, वहीं पर उसे दफना दिया। मुझे अब कहीं नहीं जाना। मैं भी यहीं रहना चाहता हूं।' बीटी लक्ष्मण ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।
इस वीडियो को कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने पोस्ट में लिखा, 'हत्यारे CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार सर, विधानसभा की सीढ़ियों पर फोटो खिंचवाने की आपकी जिद ने 11 परिवारों को हर दिन आंसुओं से हाथ धोने पर मजबूर कर दिया है। क्या आप इस पिता को उसका बेटा वापस दे सकते हैं, जो अपने बेटे की कब्र के सामने बैठकर रो रहा है?'
घटना के बाद दबाव में आई कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाकर 25 लाख कर दी है। पहले 10 लाख की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
Updated on:
08 Jun 2025 08:24 am
Published on:
08 Jun 2025 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
