2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengaluru Suicide: अपने ही बच्चों की हत्या कर बेंगलुरू के इंजीनियर और उनकी पत्नी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Bengaluru Suicide Case: बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने जहर देकर अपने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया। मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी 5 वर्षीय बेटी अनुप्रिया और 2 वर्षीय बेटे प्रियांश के रूप में हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 6 Jan 2025, 4:55 PM IST

Bengaluru Suicide

Bengaluru Suicide

Bengaluru Techie Suicide: बेंगलुरु से हत्या का ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां माता पिता ही बच्चों के जान के दुश्मन बन बैठे। दरअसल बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चों सहित चार लोगों का परिवार अपने किराए के घर में मृत पाया गया। पुलिस इस मामले की जांच हत्या-आत्महत्या के एंगल पर कर रही है। यह मामला बेंगलुरु के सदाशिवनगर इलाके का है।

मृतक की पहचान

मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी 5 वर्षीय बेटी अनुप्रिया और 2 वर्षीय बेटे प्रियांश के रूप में हुई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैं। अनूप कुमार एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर सलाहकार के रूप में काम के लिए बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

किराए पर रहता था परिवार

पुलिस ने बताया की मृतक परिवार सदाशिवनगर में किराये के मकान में रहता था यहां सोमवार सुबह चार लोगों के शव मिला। सोमवार की सुबह परिवार का नौकर काम पर आया। परिवार से संपर्क करने के कई प्रयासों के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर नौकर ने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को सूचित किया। परिसर में प्रवेश करने पर पुलिस को दंपत्ति और उनके बच्चों के शव मिले।

बच्चों को जहर दे कर मारा

शुरुआती जांच में पता चला है कि अनूप और राखी ने अपने बच्चों को जहर देकर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी सामने आई है की दंपत्ति के बड़े बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति के कारण दंपति भावनात्मक रूप से दिक्कत में था। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

ये भी पढ़े: OYO में कुंवारों की No Entry! जानिए, इस नियम पर क्या कह रहे हैं लोग