VIDEO: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 20वां दिन, मलप्पुरम से निकले राहुल गांधी, अमीर-गरीबी पर कही यह बात
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 20वां दिन है। यात्रा के 20वें दिन आज राहुल गांधी केरल के मलप्पुरम से आगे निकले। मलप्पुरम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होते हुए दिखे। 20 दिन की यात्रा से पहले राहुल गांधी देश में व्यापत अमीरी-गरीबी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि आज बड़े उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज माफ किया जा रहा है। लेकिन अगर एक किसान या छोटा व्यापारी छोटा सा भी कर्ज न लौटा पाए तो उसे डिफॉल्टर बता कर जेल में डाल देते हैं। भारत जोड़ो यात्रा हर अन्याय के खिराफ है। राजा के ये दो हिंदुस्तान भारत स्वीकार नहीं करेंगा।