10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल करेंगे सहयोग, फारुख़ और महबूबा होंगे यात्रा में शामिल : वेणुगोपाल

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहाकि, भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय पदयात्रा है। हमने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ बैठक की, उन्होंने हर तरह के सहयोग की पेशकश की है। भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीर के सभी बड़े नेताओं का समर्थन मिलेगा।

2 min read
Google source verification
bharat_jodo_yatra.jpg

भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल करेंगे सहयोग, फारुख़ और महबूबा यात्रा में होंगे शामिल : वेणुगोपाल

भारत जोड़ो यात्रा नव वर्ष में 3 जनवरी से फिर शुरू होगी। दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा को 9 दिन का ब्रेक दिया है। अब जब यह यात्रा शुरू होगी तो यह यूपी, हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। यहां श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहरा कर यात्रा का समापन करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव और प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रभारी जम्मू-कश्मीर रजनी पाटिल ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उनके साथ राहुल गांधी के सुरक्षा सलाहकार केबी बायजू भी थे। बताया जा रहा है कि, भारत जोड़ो यात्रा में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सीपीएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी भी शामिल होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीरी सभी बड़े नेताओं का समर्थन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय पदयात्रा है। हमने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ बैठक की, उन्होंने हर तरह के सहयोग की पेशकश की है। NC नेता फारुख़ अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और CPM नेता एमवाई तारिगामी यात्रा में शामिल होंगे।

मोदी सरकार ने इस देश की सभी नींव हिला दी - महबूबा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना करते हुए PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, पिछले 8 वर्षों में सरकार ने इस देश की सभी नींव हिला दी है और इसे कमजोर कर दिया है, लेकिन राहुल गांधी देश की नींव को बचाने के लिए निकले हैं।

इस जन अभियान के लिए राहुल गांधी को सलाम - महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, मैं इस जन अभियान को शुरू करने के लिए राहुल गांधी को सलाम करती हूं जो देश की नींव, संस्कृति और भाईचारे को बचाएगा। वह इस देश को एकजुट, विरासत को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

लोकतांत्रिक गतिविधियां रोकी नहीं गई हैं - जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी अपने एक बयान में कह चुके हैं कि, जम्मू-कश्मीर में किसी भी राजनीतिक दल के लिए लोकतांत्रिक गतिविधियां रोकी नहीं गई हैं।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी को रविशंकर प्रसाद का जवाब कहा,राजनीति में आलोचना होती है तल्खी नहीं

यह भी पढ़े - Bharat Jodo Yatra : बुलेट के बाद राहुल गांधी ने साइकिल दौड़ाई