6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे तेज रफ्तार डंपर ने ऐसी मारी टक्कर की सात वाहनों के उड़ गए परखच्चे

Big Accident: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक तेज गति से आ रहे डंपर ने सात वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर ने सात वाहनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर ने रामबन जिले के चंद्रकोट कस्बे के पास कुंफर में हाईवे पर वाहनों को टक्कर मारी। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया, "व्यस्त हाईवे पर चालक डंपर को तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई। डंपर जम्मू से घाटी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को जाम खुलवाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।"