11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Accident : बोलेरो की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत, घर में पसरा मातम नहीं जले चूल्हे

बोलेरो पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद किया गया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में बोलेरो की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव निवासी प्रिंस कुमार (22) और पंकज कुमार (18) बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे। इसी बीच बर्डी मोड़ पर अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। घायलों को औरंगाबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। बोलेरो पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद किया गया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।