11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2,000 रुपये के नोट को लेकर अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, रिजर्व बैंक ने कही ये बात

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने मई 2023 में 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया था। अब इस नोट को लेकर आरबीआई के तरफ से बड़ा अपडेट आया है।

2 min read
Google source verification
note_2000.jpg

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 18 मई 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया है। इसमें लोगों को बताया गया था कि नोट बदलने के लिए उनके पास 7 अक्टूबर 2023 तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के पास 2,000 रुपये के नोट हैं तो वह आसानी से तय नियम के अनुसार इसे एक्सचेंज कर सकेंगे। लगभग 80 प्रतिशत नोट तो उस वक्त तक रिजर्व बैंक के पास वापस लौट गया लेकिन बचे हुए नोट को वापस लेने के लिए नियम और अंतिम तिथि में कई बार बदलाव किए गए।


आया बड़ा अपडेट

ऐसे में अगर आपने अभी तक 2,000 के नोट बाकि है और आप उसे बदलवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। आरबीआई ने 2 हजार रुपये के नोट को बदलने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। आरबीआई ने अपने अपडेट में कहा कि चलन से वापस लिए जा चुके 2,000 रुपये के नोट अभी भी पोस्ट ऑफिस की मदद से भी बदले जा सकते हैं। आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर 'अक्सर पूछे जाने वाले सवालों' के एक समूह में कहा कि लोग अपने बैंक अकाउंट में राशि प्राप्त करने के लिए किसी भी पोस्ट ऑफिस से उसके 19 ऑफिस में से किसी को भी 2,000 रुपये के नोट भेज सकते हैं।

जानिए प्रोसेस

इस अपडेट के मुताबिक अगर आपके घर में अभी भी किसी करणवश 2000 के नोट जमा हैं और आप इसे बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अब सिर्फ एक ऐप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा जो कि ऑनलाइन उपलब्ध है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आपको नोटों को पोस्ट ऑफिस की किसी भी सुविधा से आरबीआई के कार्यालय में भेजना होगा।

2000 रुपए के 97.38 प्रतिशत नोट बैंक में वापस

सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंक से बाहर 2,000 रूपए के बैंक नोटों का कुल मूल्य घटकर 9,330 करोड़ रूपए रह गया। इस तरह 2000 रुपए के 97.38 प्रतिशत बैंक नोट अब बैंकों में वापस आ गए हैं। चलन बंद होने के समय 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। बता दें कि 2,000 रुपये के बैंक नोटों को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 दफ्तरों में अभी भी उपलब्ध है।

9 अक्टूबर, 2023 से, आरबीआई के कार्यालय भी व्यक्तियों/संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2,000 रुपए के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, आरबीआई के बयान के अनुसार, देश के अंदर जनता अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रूपए के नोट भेज रही है। 2,000 रुपए के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।