5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, दो बार जीती है MLA चुनाव

BJP MLA Photo Viral: बिहार के नरकटियागंज से BJP MLA रश्मि वर्मा की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इसे लेकर रश्मि वर्मा का कहना है कि पार्टी की ही एक महिला नेता उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है और उसी ने एडिट करके वायरल कर दिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 18 Aug 2023, 12:31 PM IST

बिहार में महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, दो बार जीती है MLA चुनाव

बिहार में महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, दो बार जीती है MLA चुनाव

BJP MLA Photo Viral: बिहार के नरकटियागंज से BJP MLA रश्मि वर्मा की आपत्तिजन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसके बाद से हर तरफ इस बात की चर्चा हो रही है। इस मामले को लेकर रश्मि वर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि बीजेपी की ही एक महिला नेता ने तस्वीर के साथ छेड़खानी करवाई और बाद में उसे वायरल करा दिया। उस महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। उस तस्वीर में जो संजय सारंगपुरी नजर आ रहा है, वो उस महिला नेता का बहनोई (जीजा) है, जिसने तस्वीर वायरल की है।


विधायक बोली- पहले मुझे लगा ये मजाक है

जब इस मामले को लेकर विधायक रश्मि वर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मिडिया को बताया 'सबसे पहले तो लोगों को ये समझना चाहिए कि वायरल तस्वीर मेरी है या नहीं है। ये वायरल तस्वीर मेरे पास भी आई। मैंने सोचा कि कोई वैसे ही मजाक कर रहा है, इस वजह से ध्यान नहीं दिया। मैंने सोचा कि कोई खेल-खेल में एडिट कर फोटो डाल रहा है, लेकिन शाम को जब लोगों को फोन आने लगे और इसके अलावा भी कुछ चीजें चलने लगीं, तब मुझे इसकी सीरियसनेस का अंदाजा हुआ।'

फोटो में विधायक के साथ कौन?

जब से यह फोटो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ तभी से लोग यह जानने में लग गए कि आखिर विधायक रश्मि वर्मा के साथ फोटो में कौन है? विधायक के साथ दिख रहे व्यक्ति का नाम 'संजय सारंगपुरी' है। विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि 'संजय सारंगपुरी उनके महिला कार्यकर्ता के जीजाजी हैं। पहले वो मेरे साथ काम भी करते थे। वो जब भी नरकटियागंज आते हैं तो उन्हीं के यहां रहते हैं। अब इन्होंने क्या आपस में किस लेवल का गेम खेला है, मजाक में किया है या जानबूझकर किया है, इसको लेकर मैंने एफआईआर दर्ज कराई है। तस्वीर की फोरेंसिक जांच की जाए।'

कौन हैं रश्मि वर्मा?

रश्मि वर्मा 2014 में हुए उपचुनाव में पहली बार विधायक बनी थी। रश्मि पहले जदयू में थी, बाद में बीजेपी में शामिल हो गईं। वर्तमान में रश्मि वर्मा नरकटियागंज से बीजेपी विधायक हैं। साल 2015 में बीजेपी को रश्मि वर्मा की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। जब BJP ने उनका टिकट कटा तो वो निर्दलीय उतर गई, जिससे कांग्रेस के उम्मीदवार को फायदा हो गया। फिर 2020 में उन्हें बीजेपी में टिकट दिया और वो भारी अंत से जीत गई।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में गंगा का रौद्र रूप, राम झूला का तार टूटा, आवाजाही बंद
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूस्खलन के लिए 'बिहारी मजदूर' दोषी,सीएम सुक्खू का बयान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय