26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईटेक होगी पश्चिम बंगाल पुलिस, शुभेन्दु अधिकारी का ऐलान, पिछली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

West Bengal Police: पश्चिम बंगाल पुलिस अब हाईटेक होगी। इस बात के संकेत सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने दे दिया है। RRU के साथ MoU से साइबर क्राइम, AI पुलिसिंग, फोरेंसिक, आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण, ड्रोन निगरानी और नेतृत्व कौशल को नई मजबूती मिलेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Saurabh Mall

•

Jun 17, 2026

CM Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी (सोर्स: ANI)

West Bengal Police Training Updates: पश्चिम बंगाल पुलिस अब नए मोड में नजर आएगी। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) के साथ महत्वपूर्ण MoU को मंजूरी दे दी है, जिससे पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम, डिजिटल फोरेंसिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डार्क वेब मॉनिटरिंग और आतंकवाद-रोधी अभियानों जैसे अत्याधुनिक विषयों में प्रशिक्षण मिलेगा।

पिछली ममता सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि नवंबर 2025 में मिला यह प्रस्ताव वर्षों तक लंबित पड़ा रहा और कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। अब मौजूदा सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया है। ऐसे में अब ड्रोन पुलिसिंग, बॉर्डर इंटेलिजेंस, मानव तस्करी रोकथाम और वैज्ञानिक जांच जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण के जरिए पश्चिम बंगाल पुलिस को अधिक सक्षम, आधुनिक और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

ममता ने कहा पुलिस सुरक्षा हटाई गई, कोलकाता पुलिस ने आरोप किए खारिज

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे विवाद पर कोलकाता पुलिस ने सफाई दी है। पुलिस ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि उनकी सुरक्षा जानबूझकर हटा ली गई है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, सागरिका घोष और महुआ मोइत्रा ने ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर खाली पुलिस चौकी का वीडियो साझा किया।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि सुरक्षा में कोई कमी नहीं की गई है। केवल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत उनकी सुरक्षा में तैनात दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) की अदला-बदली की गई है। पुलिस के अनुसार, नए अधिकारियों को ड्यूटी संभालने की अनुमति नहीं मिली क्योंकि ममता बनर्जी उनसे परिचित नहीं थीं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके आवास के बाहर अतिरिक्त बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।

पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की टीएमसी को भारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद उनकी पार्टी में बगावत हुई और 20 सांसदों ने साथ छोड़ दिया। NCPI ज्वॉइन कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग