17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैंने भारत के लिए कब मुश्किलें खड़ी कीं?’ सवाल पूछने वाले पत्रकार को डोनाल्ड ट्रंप का दो-टूक जवाब

पत्रकार ने ट्रंप से पूछा आपके हालिया कुछ फैसलों से भारत में चिंता बढ़ी है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और पीएम मोदी को लेकर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी, जानें क्या कहा है?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 17, 2026

Donald Trump on India

Donald Trump: जी7 समिट के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो - आईएएनएस)

Donald Trump on India: फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा गया। पत्रकार ने कहा कि उनके कुछ हालिया फैसलों ने भारत में चिंता पैदा की है और पूछा कि वह भारत के लोगों को क्या आश्वासन देना चाहेंगे। इस सवाल पर ट्रंप ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने भारत के लिए कब कोई परेशानी खड़ी की है।

ट्रंप ने कहा, "जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, भारत का व्हाइट हाउस में एक अच्छा दोस्त रहेगा। मुझे नहीं पता कि ऐसी कौन सी परेशानी हुई है। मुझे ऐसा नहीं लगता।"

भारत और पीएम मोदी की तारीफ

सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में मौजूद लोग भारत से प्यार करते हैं और भारत का सम्मान करते हैं।

ट्रंप ने कहा, "मैं आपको बता सकता हूं कि यहां हर कोई भारत से प्यार करता है। इस व्यक्ति (प्रधानमंत्री मोदी) के लिए भी यहां बहुत सम्मान है।"

जी7 समिट में हुई मोदी-ट्रंप मुलाकात

फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के बाद ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत बताते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच शानदार संबंध हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक मजबूत और सख्त वार्ताकार भी बताया है।

भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

जी7 समिट के दौरान ही ट्रंप ने भारत की सुरक्षा को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि यदि पीएम नरेंद्र मोदी के रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद के लिए मौजूद रहेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।

ट्रंप के ताजा बयान को भारत-अमेरिका संबंधों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनके किसी फैसले से भारत को परेशानी हुई है और अमेरिका भारत का मित्र बना रहेगा।