
फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो: IANS/वीडियो ग्रैब)
Donald Trump Narendra Modi G7 Meeting: Donald Trump Narendra Modi G7 Meeting: फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के बाद ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर मोदी के PM के रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद के लिए मौजूद रहेगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य, समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों को शानदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि भारत पर हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद के लिए खड़ा रहेगा। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की और उन्हें एक मजबूत तथा सख्त वार्ताकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी बाहर से शांत नजर आते हैं लेकिन बातचीत के दौरान बेहद दृढ़ रहते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा कि भारत उनके नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और आगे भी प्रगति करता रहेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि मोदी के साथ उनकी बातचीत हमेशा सकारात्मक रहती है।
खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाओं के दौरान मारे गए भारतीय नाविकों को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में सुना है और यह एक कठिन पेशा है। ट्रंप के मुताबिक, इस मुद्दे पर काम किया जा रहा है।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के प्रयासों का स्वागत किया। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट का जिक्र करते हुए कहा कि यह समुद्री मार्ग वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसका खुला रहना पूरी दुनिया के हित में है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न समुद्री क्षेत्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता का समर्थन करता रहा है और भविष्य में भी इस मुद्दे को महत्व देता रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को नई गति मिली है। दोनों देशों की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रही हैं और तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होगी।
Updated on:
17 Jun 2026 09:50 pm
Published on:
17 Jun 2026 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
