7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Budget : वित्त मंत्री ने पेश किया 2.78 लाख करोड़ का बजट, शिक्षा पर विशेष जोर

Bihar Budget 2024 : बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक बजट पेश किया।

2 min read
Google source verification
finance_minister_samrat_chaudhary5.jpg

Bihar Budget 2024 : बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार ने साल 2024-25 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को 2 लाख 78 हजार 725 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसमें शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। इस बार का बजट पिछले साल के मुकाबले 16840.32 करोड़ रुपए ज्‍यादा है। विधानसभा में वित्त मंत्री ने बजट भाषण में राज्‍य के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार विकास को लेकर काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। बिहार की अर्थव्यवस्था दूसरे राज्यों से बेहतर है। बिहार का विकास दर 10.4 है, जो अन्य राज्यों से अधिक है।


बजट का 19 प्रतिशत शिक्षा पर

वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में कुल व्यय बजट अनुमान 2,78,725.72 करोड़ रुपए है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान 2,61,885.40 करोड़ रुपए से 16,840.32 करोड़ रुपए अधिक है। इसमें शिक्षा विभाग के लिए 52,639.03 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है, जो पूरे बजट का करीब 19 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा तथा अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण एवं समाज कल्याण से संबंधित विभागों द्वारा 12,377.26 करोड़ रुपए व्यय किया जाना प्रस्तावित है।

स्वास्थ्य के लिए 14,932.09 करोड़

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के लिए 14,932.09 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। बजट में सड़क प्रक्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क प्रक्षेत्र में व्यय किए जाते हैं। इन विभागों में इस प्रक्षेत्र में वर्ष 2024-25 में 15,235.12 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है, जिसमें सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत मद में 3,000 करोड़ रुपए अनुमानित हैं।

यह भी पढ़ें- फिर टूटा INDIA अलांयस! दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, स्थिति तनावपूर्ण

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट देगी AAP लेकिन रखी ये शर्तें