27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / I P Gupta के आह्वान पर बिहार के गांधी मैदान में लाखों की भीड़ उमड़ी, कौन है यह राजनीति के मैदान का ‘बागी’ सूरमा?

I P Gupta के आह्वान पर बिहार के गांधी मैदान में लाखों की भीड़ उमड़ी, कौन है यह राजनीति के मैदान का ‘बागी’ सूरमा?

Bihar Politics: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, नई पार्टियों का भी उदय होना शुरू हो गया है। प्रदेश में पिछले 8 महीनों में कई नई पार्टियों का उदय हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 13 Apr 2025, 7:12 PM IST

IP Gupta ने पटना के गांधी मैदान में इंडियन इंकलाब पार्टी का ऐलान किया।

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार का दौरा किया था। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है नई पार्टियों का उदय भी हो रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में पिछले 8 महीनों में कई पार्टियों का उदय हुआ है।

इन पार्टियों का हुआ गठन

प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज पार्टी’, आरसीपी सिंह ने ‘आप सबकी आवाज’ और पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने ‘हिंद सेना’ पार्टी का गठन किया। अब अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने नई पार्टी का ऐलान किया है।

इंडियन इकलाब पार्टी का किया गठन

बता दें कि राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आईपी गुप्ता ने नई पार्टी का ऐलान किया है। जिसका नाम इंडियन इंकलाब पार्टी नाम रखा है। पार्टी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में इंडियन इंकलाब पार्टी अपनी ताकत का अहसास दिलाएगी।

‘पार्टी चुनाव लड़ने नहीं, इतिहास रचने आई है’

बता दें कि इस दौरान पटना के गांधी मैदान में हजारों लोगों की भीड़ थी। आईपी गुप्ता ने कहा कि हाशिए पर रखे गए तबकों की आवाज़ को सत्ता तक पहुंचाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इंडियन इंकलाब पार्टी चुनाव लड़ने नहीं बल्कि इतिहास रचने आई है।

अब जब तांती-ततवा जाग चुके हैं-आईपी गुप्ता

पटना के गांधी मैदान में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए आईपी गुप्ता ने लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान और जीतन राम मांझी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों की राजनीति तभी मजबूत हुई जब उनके समाज ने साथ दिया। लेकिन अब तांती-ततवा जैसे समाज जाग चुके हैं, जिन्हें न केवल राजनीतिक हाशिए पर रखा गया बल्कि उनके आरक्षण भी छीन लिया गया।

यह भी पढ़ें- क्या नीतीश कुमार बनेंगे उप प्रधानमंत्री? बीजेपी नेता के बयान पर बिहार में सियासी हलचल हुई तेज

कौन हैं आईपी गुप्ता

बता दें कि इससे पहले आईपी गुप्ता कांग्रेस के नेता थे, लेकिन पान समाज के आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस से कोई आश्वासन नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आईपी गुप्ता को बिहार कांग्रेस के एक बड़े नेता के तौर पर जाना जाता था। वहीं अब आईपी गुप्ता ने अपनी नई पार्टी इंडियन इंकलाब पार्टी का ऐलान किया है। हालांकि अभी तक उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या किसी के साथ गठबंधन करेगी।