बीजेपी नेता चौबे के नीतीश कुमार के उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर जदयू ने प्रतिक्रिया दी है। जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि सभी के पास बोलने की आजादी है। बीजेपी नेता चौबे ने अपनी बात कही है, लेकिन बिहार में विधानसभा चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। बिहार की जनता नीतीश कुमार के चेहरे पर ही वोट देगी।