4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महागठबंधन के दलों में नहीं हो सका समझौता, 243 सीटों पर INDIA ब्लॉक ने उतारे 254 प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) ने 243 सीटों पर 254 उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे 11 सीटों पर सहयोगी दल ही एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Oct 21, 2025

Bihar Election

बिहार चुनाव (प्रतीकात्मक चुनाव)

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं। सभी पार्टियां और गठबंधन मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरा ज़ोर लगा रहे हैं और ज़ोरों-शोरों से चुनावी प्रचार शुरू हो गए हैं। लेकिन इस सबके बावजूद, विपक्षी महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) की सीटों के बंटवारे की गुत्थी पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है। लंबे समय तक सीटों के बंटवारे को लेकर संघर्ष करने के बाद, नामांकन समाप्त होने पर अब आखिरकार INDIA ब्लॉक के सभी उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। हालांकि, दलों में सहमति नहीं बन पाने के कारण इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

11 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

नामांकन के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार महागठबंधन ने 243 सीटों पर अपने 254 प्रत्याशी उतारे हैं। इसका मतलब है कि 11 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार सत्ताधारी गठबंधन के साथ-साथ अपने ही गठबंधन के सहयोगी दलों के आमने-सामने नज़र आएंगे। दरअसल, सत्ताधारी दल को हराने के लिए महागठबंधन ने कई दलों को अपने साथ जोड़ा, जिसके चलते सीट शेयरिंग में काफ़ी परेशानी बढ़ गई। हालांकि, सोमवार को महागठबंधन के दलों ने एक-दूसरे के सामने उतारे कुछ उम्मीदवारों के नाम वापस भी लिए हैं। लेकिन इसके बावजूद कई सीटों पर अभी भी महागठबंधन के बीच मुकाबला है।

दलगत संघर्ष की स्थिति


सबसे अधिक 6 सीटों पर राजद (RJD) और कांग्रेस आमने-सामने हैं, तो वहीं 4 सीटों पर कांग्रेस और वामपंथी दल के और 1 सीट पर राजद और वीआईपी (VIP) के उम्मीदवार एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। सेकेंड फेज के नामांकन के आख़िरी दिन राजद ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इससे यह साफ़ हो गया है कि विपक्षी गठबंधन में सबसे अधिक सीटें राजद के खाते में आई हैं। इसके अलावा, अन्य दलों में सीट शेयरिंग की बात की जाए तो कांग्रेस 61, सीपीआई माले 20, वीआईपी 15, सीपीआई 9, सीपीएम 4 और आईआईपी 3 सीटों पर चुनाव लडेगी।

RJD के सबसे अधिक उम्मीदवार यादव समुदाय से

पिछली बार के मुकाबले इस बार RJD के पास 1 और कांग्रेस के पास 9 सीटें कम है। 2020 के चुनावों में आरजेडी को 144 और कांग्रेस को 70 सीटें मिली थी। इस बार RJD ने सबसे अधिक यादव उम्मीदवारों पर दाव लगाया है। RJD ने 51 यादव, 19 मुसलमानों, 14 सवर्ण और 11 कुशवाहा उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने 20 सवर्ण, 12 ओबीसी, 10 मुसलमान, 10 SC-ST, 5 ईबीसी और 2 अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार उतारे हैं।