28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Election Result: कैसे होती है वोटों की गिनती? जानें बिहार चुनाव परिणाम का प्रोसेस

Bihar Assembly Election Result: बिहार में 14 नवंबर को 243 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लेकर तैयारी शुरू हो गई।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Nov 13, 2025

14 नवंबर को बिहार में होगी मतगणना

14 नवंबर को बिहार में होगी मतगणना (Photo-IANS)

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर शुक्रवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई। इस बार प्रदेश के लोगों ने बंपर वोटिंग की है। अब सभी की नजरें वोटों की गितनी पर टिकी हुई है, जब 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। क्या आप जानते हैं कि बिहार में वोटों की गिनती कैसी होगी, इसकी पूरी प्रक्रिया समझते है।

EVM को कर दिया जाता है सील

मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। फिर इस रूम को सील कर दिया जाता है। स्ट्रॉन्ग रूम पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और पुलिस पहरा रहता है। मतगणना के दिन सुबह 8 बजे रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और विशेष पर्यवेक्षक ताले खोलते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों के एजेंट, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मीडिया को प्रवेश की अनुमति होती है, लेकिन मोबाइल फोन जैसी वस्तुएं बाहर रखनी पड़ती हैं। 

सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। हालांकि शुरुआती रुझान सुबह ही आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, यह भी स्पष्ट होना शुरू हो जाएगा। 

पोस्टल बैलेट की गिनती का बदला तरीका

बिहार चुनाव में इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती का तरीका बदल गया है। अब पोस्टल बैलेट की गिनती आखिरी दो राउंड की गिनती से पहले पोस्टल वोट शामिल किए जाएंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती प्रत्याशियों या उनके एजेंटों की मौजूदगी में आरओ/एआरओ द्वारा की जाएगी। 

ईवीएम मतगणना के दौरान कंट्रोल यूनिट्स को राउंडवार टेबल पर लाया जाता है। इसके बाद प्रत्याशियों के एजेंटों को दिखाया जाता है और सत्यापित कराया जाता है कि सील सुरक्षित हैं। वहीं ईवीएम में दर्ज वोटों की संख्या को फॉर्म 17सी की प्रविष्टियों से मिलाया जाता है। यदि कोई अंतर पाया जाता है तो उस मतदान केंदद्र की VVPAT पर्चियों की गिनती की जाती है, तो कि अनिवार्य है।