25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NDA से नाता तोड़ने के बाद राहुल-तेजस्वी की बैठक पर पशुपति पारस ने दिया बड़ा बयान, बताया आगे का प्लान

Bihar Election 2025: पशुपति पारस ने कहा NDA गठबंधन को हराने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना होगा और सभी छोटी पार्टियों को साथ लाना होगा। बिहार में लोग बदलाव के मूड में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 15 Apr 2025, 9:53 PM IST

पशुपति पारस ने कहा- दलित समुदाय NDA गठबंधन से नाराज है।

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा राजद नेता मौजूद थे। बैठक के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मीटिंग में काफी सकारात्मक चर्चा हुई है और हम सभी अब 17 अप्रेल को पटना में अगली बैठक करेंगे। हम पूरी तरह से तैयार है। वहीं इस बैठक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले पशुपति पारस?

दिल्ली में कांग्रेस और राजद की बैठक पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि आज तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हुई बैठक बहुत सफल रही। यह एक अच्छी शुरुआत है। हमारी राय है कि इस महीने के अंत तक INDIA गठबंधन के लोगों को बुलाया जाए और एक योजना के तहत पूरे बिहार में 38 जिलों में एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और अपनी बात रखें।

पशुपति पारस ने बताया आगे का प्लान

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगस्त तक हमारी पार्टी की योजना बिहार के जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने, समर्थकों की समस्याओं का समाधान करने की है। निश्चित रूप से NDA गठबंधन को हराने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना होगा और सभी छोटी पार्टियों को साथ लाना होगा। बिहार में लोग बदलाव के मूड में हैं। हमने देखा है कि दलित समुदाय NDA गठबंधन से नाराज है। वक्फ बिल का समर्थन करना चिराग पासवान को पड़ा भारी, देखें वीडियो…

क्या महागठबंधन में होंगे शामिल

एनडीए से नाता तोड़ने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल हो सकते है। दरअसल, बीते 14 जनवरी को पशुपति कुमार पारस ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि एनडीए छोड़ने के समय उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अगर समय रहते महागठबंधन उचित सम्मान देते है तो हम भविष्य की राजनीति पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें- I P Gupta के आह्वान पर बिहार के गांधी मैदान में लाखों की भीड़ उमड़ी, कौन है यह राजनीति के मैदान का ‘बागी’ सूरमा?

विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। एनडीए और महागठबंधन के नेता विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक कर रहे है। पिछले दिनों अमित शाह और राहुल गांधी ने बिहार का दौरा किया था। वहीं मंगलवार को बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद की बैठक हुई अब अगली बैठक 17 अप्रेल को होगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग